एक दिन में दर्ज हुए रिकॉर्ड मामले, महाराष्ट्र के हालात सबसे ज्यादा खराब, देखें सभी राज्यों आंकड़े

एक दिन में दर्ज हुए रिकॉर्ड मामले, महाराष्ट्र के हालात सबसे ज्यादा खराब, देखें सभी राज्यों आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। विशेषज्ञों मुताबिक कोरोना की यह दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है। विश्व स्तर पर 143,445,675 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 3,051,736 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 2428616 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 13648159 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 186920 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,62,63,695 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,32,730 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 2,263 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 1,93,279 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 83.92 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 14.93 फीसदी है। मृत्यु दर 1.15 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 22 अप्रैल को 17,40,550 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 27,44,45,653 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 13,54,78,420 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

कोरोनावायरस का कहर किस कदर बरपा है, इसका अंदाज़ा महीने के पहले 23 दिन में नए संक्रमण के केसों की संख्या से लगाया जा सकता है। 1 अप्रैल से अब तक देश में 41,14,360 नए केस दर्ज हो चुके हैं, साथ ही अप्रैल में कुल 24,452 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। वैसे, यह लगातार 9वां दिन है, जब देश में 2 लाख से ज़्यादा कोरोनावायरस संक्रमण के केस सामने आए हैं। इसके अलावा, 1.5 लाख से ज़्यादा केस सामने आते हुए शुक्रवार को लगातार 13वां दिन है, और लगातार 17वां दिन है, जब देश में एक लाख से ज़्यादा नए कोरोना केस सामने आए।

महाराष्ट्र और दिल्ली का हाल

कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं और यहां रोजाना रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में 67013 नए केस दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान 568 मरीजों की मौत हो गई और 62298 लोग ठीक भी हुए। इसके बाद राज्य में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस (Coronavirus in Delhi) का कहर जारी है और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार को 24 घंटे में संक्रमण के कुल 26169 मामले आए, जबकि इस दौरान 306 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

66944

922977

7541

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

153

5309

65

अरुणाचल प्रदेश

380

16860

56

असम

11918

217991

1160

बिहार

69869

293945

1956

चंडीगढ़

4273

31704

427

छत्तीसगढ़

121555

477339

6674

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1668

4238

4

दिल्ली

91618

851537

13139

गोवा

10228

61032

964

गुजरात 

92084

355875

5877

हरियाणा

58597

328809

3583

हिमाचल प्रदेश 

11859

69763

1254

जम्मू एंड कश्मीर 

16094

136221

2092

झारखंड

40942

142294

1715

कर्नाटक

196255

1037857

13885

केरल

156554

1160472

5028

लद्दाख

2041

10761

135

लक्षद्वीप

803

867

1

मध्य प्रदेश 

84957

369357

4863

महाराष्ट्र 

701614

3330747

62479

मणिपुर

513

29153

381

मेघालय

1133

14198

157

मिजोरम

608

4600

12

नागालैंड

384

12322

94

ओडिशा

32963

353551

1965

पुडुचेरी

5923

43931

726

पंजाब

40584

270946

8189

राजस्थान

107157

357329

3389

सिक्किम

640

6193

137

तमिलनाडु

89428

934966

13317

तेलांगना

52726

324840

1928

त्रिपुरा

563

33345

394

उत्तराखंड

26980

109058

1972

उत्तर प्रदेश 

259810

706414

10541

वेस्ट बंगाल

68798

621340

10766

भारत में कुल मामले

2428616

13648159

186920


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।